Harish expressed Concern In Ukraine Matter : यूक्रेन के मुद्दे पर हरदा की चिंता, कहा- भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना केंद्र का पहला दायित्व

Harish expressed Concern In Ukraine Matter :

Harish expressed Concern In Ukraine Matter :  यूक्रेन मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार निश्चित तौर पर बातचीत कर रही होगी, लेकिन प्रधानमंत्री को देशवासियों को आश्वस्त करना चाहिए कि वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। यूरोपीय देश की धरती से तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका बन रही है।

Harish expressed Concern In Ukraine Matter :  भारतीय नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाए केंद्र सरकार- हरीश रावत

 

हरीश रावत ने कहा कि यह अचानक नहीं हुआ है, लंबे समय से ऐसी स्थितियां बन रही थीं। पिछले कुछ हफ्तों से तो स्पष्ट लग रहा था कि युद्ध होगा। ऐसी स्थिति में भारतीय नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना, केंद्र सरकार का पहला दायित्व था। उत्तरखंड के भी तमाम छात्र वहां अध्ययन करने गए हैं, वह भी फंसे हैं। उनके माता-पिता और प्रत्येक देशवासी बहुत चिंतित है।

Harish expressed Concern In Ukraine Matter : वहां छात्र बहुत दिक्कत में हैं। केंद्र सरकार ही बातचीत कर वहां फंसे छात्रों को निकाल सकती है।इस दौरान उन्होने कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था की भी चिंता करनी चाहिए। यूक्रेन के साथ हमारे आर्थिक स्वार्थ बहुत गहराई से जुड़े हैं। भारत की अर्थव्यवस्था पर निश्चित तौर पर इस युद्ध का दुष्प्रभाव पड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री को देश को आश्वस्त करना चाहिए कि किस प्रकार से सरकार इस दुष्प्रभाव को रोकने के लिए कदम उठाने जा रही है।

ये भी पढ़ें – देवभूमि में मौसम ने फिर बदली करवट, मैदान में बूंदाबांदी के साथ ऊंची पहाड़ियों में हो रही

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKD PC : यूकेडी ने जताया जनता का आभार, विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन देने पर दिया धन्यवाद

Sat Feb 26 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it UKD PC : आज उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय देहरादून में दल के केन्द्रीय अद्य्यक्ष  काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड की जनता का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में खुलकर […]
UKD PC

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में