Icor Cup Championship:आयकर कप 2.0 की विजेता बनी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की टीम, रेंज पैंथरों को 164 में ही समेटा

 

25 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुए आयकर कप 2.0 का समापन दिनांक 27 जून 2025 को आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ l इस प्रतियोगिता में कुल विभिन्न विभागों की 32 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया l दिनांक 27.06.2025 को फाइनल मुकाबला स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) एवं रेंज पैंथर (पुलिस) की टीम के मध्य खेला गया, जिसमे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) द्वारा टॉस जीतकर पहेल बल्लेबाजी का निर्णय लिया गया एवं पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) की टीम नें निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर अमित चौधरी के 56 रनों की बदौलत 186 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में रेंज पैंथर (पुलिस) की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 164 रन ही बना सकी l इस तरह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) टीम नें आयकर कप 2.0 के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया l इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) के अमरदीप सिंह को प्लेयर ऑफ़ दी मैच एवं रेंज पैंथर (पुलिस) टीम के नवीन शर्मा को फाइटर ऑफ़ दी मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया l आयकर कप 2.0 में बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (दी मोंक XVI) के अमित चौधरी को को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आयकर विभाग टीम के मंजीत सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, यू.पी.सी.एल. टीम के शुभम भंडारी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक एवं रॉयल सुप्त कॉप्स टीम के धर्मेन्द्र पटवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार प्रदान किया गया आयकर कप 2.0 में खेल भावना को सर्वोपरि रखते हेतु निष्पक्ष खेल पुरुस्कार यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की टीम को प्रदान किया गया l पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री अमरपाल सिंह , संयुक्त आयकर आयुक्त (टी.डी.एस.), देहरादून विशिष्ट अतिथि श्री द्रोण गुलाटी, सह-संस्थापक, एल्लोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, श्री शिव शरण गौतम एवं श्री अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया l

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pm Mann Ki Baat:सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, एक भारत श्रेष्ठ भारत के आदर्श को किया साकार

Sun Jun 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123वीं संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को योग, सामाजिक एकता, सेवा भाव […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में