Independence Day Delhi:दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में फहराया गया तिरंगा, 79वां स्वतंत्रता दिवस पर बलिदानियों को किया याद

 

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास एवं उत्तराखण्ड सदन में ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।
उत्तराखण्ड निवास में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश गढ़िया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में शहीद हुए अमर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पावन दिवस पर हम सभी को एक भारत – श्रेष्ठ भारत तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

उत्तराखण्ड सदन में आयोजित समारोह में स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस बल के जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस उन सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में शहीद हुए वीरों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ध्वजारोहण कार्यक्रमों के उपरांत उत्तराखण्ड निवास में विधायक श्री सुरेश गढ़िया तथा उत्तराखण्ड सदन में स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल के जवानों एवं बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Atal Bihari Vajpayee:सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat Aug 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में