International Yoga Day 2022 : योग की बयार में डूबा देश, पीएम से लेकर सीएम तक सभी रंगे योग उत्सव के रंग में

International Yoga Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज देश योग की बयार में डूबा हुआ है। पीएम मोदी से लेकर उत्तराखंड सीएम तक हर कोई इस योग के रंग में रंगकर योग उत्सव मना रहे है। जहां मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी देशवासी और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं की।

International Yoga Day 2022

तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में हजारों लोगों के साथ योग कर देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग के महत्व का संदेश दिया।

 

International Yoga Day 2022

 

 

International Yoga Day 2022 : तस्वीरों में देखें योग की झलकियां

देवभूमि उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार, ऋषिकेश के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया जा रहा है। सीएम से लेक​र मंत्री और तमाम राजनीतिक पार्टियां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दे रहे है। तो वहीं आईटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा में रिमखीम में योग किया गया।

International Yoga Day 2022

International Yoga Day 2022 : उधर टिहरी बांध की झील किनारे विधायक किशोर उपाध्याय ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए आईटीबीपी, स्थानीय लोगों और योग साधकों ने झील में योगाभ्यास किया। इसके साथ ही केदारनाथ में विश्व योग दिवस पर मंदिर के पास एक साथ 500 लोगों ने योग करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी योग किया।

International Yoga Day 2022

ये भी पढ़ेंनशेड़ी पति ने जुए में दांव पर लगा डाली पत्नी, हारने के बाद बनाया जीतने वालों से शारीरिक संबंध का दबाव

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा के बीच मानसून की एंट्री, घटने लगी बाबा केदार में तीर्थयात्रियों की संख्या

Tue Jun 21 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Chardham Yatra 2022 : उत्तराखंड में जहां एक तरफ चारधाम यात्रा पूरे जोर—शोर के साथ चल रही है तो इस बीच प्रदेश में मानसून की एंट्री यात्रा में खलल डालने का काम कर सकती है। मानसून […]
Chardham Yatra 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में