Jhanda Mela Dehradun:एस०पी० सिटी देहरादून ने झंडा मेला क्षेत्र का किया भ्रमण, श्रद्वालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

 

झंडा जी के आरोहण के साथ प्रारंभ होने वाले झंडा मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्री झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। श्री झंडा जी के आरोहण के दौरान बाहरी राज्यो/जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Haridwar Visit:कल हरिद्वार में अमित शाह के दौरे से पहले सीएम धामी ने परखी व्यवस्थाएं, कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sat Mar 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में