Kailash Mansarovar Yatra:कैलाश मानसरोवर के दूसरे जत्थे का टनकपुर में भव्य स्वागत, व्यवस्थाएं देख गदगद हुए यात्री

 

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का आज टनकपुर में परंपरागत उत्तराखण्डी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। कुल 48 यात्रियों (34 पुरुष और 14 महिलाएं) के इस दल का स्वागत जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया।

कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन) द्वारा यात्रियों की स्वागत व्यवस्था, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रा मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। के.एम.वी.एन के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद यह जत्था अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा, जो मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे के माध्यम से पवित्र कैलाश मानसरोवर तक जाएगा। पूरे मार्ग पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सहायता, ठहराव, वाहन सुविधा, पोर्टर सेवा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में कुमाऊं मंडल विकास निगम, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ही यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तराखण्ड सरकार यात्रा के हर चरण में यात्रियों को सहयोग, सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himachal Pradesh Rain:हिमाचल जाएगा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का विशेषज्ञ दल, भारी बारिश से हुई स्थिति का करेगा आंकलन

Tue Jul 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक विशेषज्ञ दल हिमाचल प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न स्थितियों तथा हालातों से निपटने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने एवं उनका अध्ययन करने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में