Kalgadi Valley Bridge:छोटे वाहनों के लिए खुला कलगड़ी में नव निर्मित बेली ब्रिज, गढ़वाल और कुमाऊं के लिए सफर होगा आसान

 

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबौ के निकट कलगड़ी में नव निर्मित बेली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल बनने से पौड़ी जिले के पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट क्षेत्र का जिला मुख्यालय से तथा पौड़ी का कुमाऊं मण्डल के रामनगर क्षेत्र से एक बार फिर सीधा यातायात संपर्क स्थापित हो गया है।

कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड) धुमाकोट के अनुसार, लगभग पाँच दिन में पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा। 06 अगस्त की सुबह भारी बारिश के कारण कलगड़ी में वर्ष 1970 में बना पुराना पुल ध्वस्त हो गया था, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में पीडब्लूडी एनएच डिवीजन ने तत्परता और समर्पण के साथ नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया और रिकॉर्ड समय में इसे पूरा किया। पीडब्लूडी के अनुसार, कलगड़ी में 45 मीटर स्पान का बेली ब्रिज बना लिया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tehri Nath gadwali kavita : गढ़वाली कविता- उत्तराखण्ड टिहरी की नत्थुलि

Wed Aug 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it गढ़वाली कविता- उत्तराखण्ड ==================== टिहरी की नत्थुलि , अल्मोडा की बाल मिठै छ सिराईं पुरोला कु लाल नाज चौंळ छ उत्तराखण्ड…. हर्षिल टकनौर क सेब और राजमा छ गंगा जमुना कु मैत छ जागर छयूड़ा-पवाडा रासू-तान्दि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में