Kedarnath Yatra 2022 : बाबा केदार ने क्रिएटे की हिस्ट्री, पहली बार दर्शनार्थी की संख्या पहुंची 10 लाख के पार

Kedarnath Yatra 2022 : उत्तराखंड को यूं ही देवों की भूमि नहीं कहा जाता। इस प्रदेश के लिए लोगों की आस्था दर्शाती है कि उनको देवभूमि से कितना प्रेम है और यहीं वजह है कि दूर दराज से श्रद्धालु हर साल यहां खींचे चले आते है। वहीं जब उत्तराखंड में चारधामों के द्वार खुलते है तो यहां का नजारा भक्ति में लीन हो जाता है। चारों ओर भक्त भगवान की आस्था में लीन दिखाई देते है। ऐसे में इस साल चारों धामों में से एक बाबा केदार की नगरी में आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ रहा है कि यात्रा ने पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए है।

 

Kedarnath Yatra 2022

 

Kedarnath Yatra 2022 : केदारनाथ में टूटा आस्‍था का रिकार्ड

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केदारनाथ में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख 8 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि पूर्व वर्ष 2019 यात्रियों की संख्या 10 लाख 35 पहुंची थी। इतना ही नहीं मानसून सीजन में भी चारधाम यात्रा पर श्रद्धालु के पैर नहीं थमें।

Kedarnath Yatra 2022

बता दें कि चारधाम यात्रा तीन मई 2022 को शुरू हुई थी और छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट आम दर्शनों के लिए खोले गए थे। यात्रा शुरू होने के बाद से ही लगातार केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश दुनिया से भारी संख्‍या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे है और बाबा केदार के दर्शन कर रहे है।

 

Kedarnath Yatra 2022

ये भी पढ़ेंअंबानी परिवार को मिली 3 घंटे में जान से मारने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Forces Bus Accident In Pahalgam : पहलगाम में गहरी खाई में गिरी ITBP की बस, हादसे में 7 जवान हुए शहीद

Tue Aug 16 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Forces Bus Accident In Pahalgam : जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पहलगाम फ्रिसलान चंदनवाड़ी रोड इलाके में सुरक्षाबलों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में आईटीबीपी के सात जवान शहीद हो […]
Forces Bus Accident In Pahalgam

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में