Landslide Inside Tunnel in Uttarkashi: यमनोत्री हाइवे पर टूटा निर्माणाधीन टनल, 40 मजदूर सुरंग में फंसे

Landslide Inside Tunnel in Uttarkashi :

दिवाली के दिन उत्तरकाशी में सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 40 मजदूर दबे होने की जानकारी मिल रही है। हादसे के बाद से पुलिस प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। बता दें कि सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 40 मजूदर फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है और पल पल की जानकारी ले रहे है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami on Tunnel Landslide : उत्तरकाशी टनल हादसे पर सीएम धामी का बयान, पूरा अमला फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटा

Sun Nov 12 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami on Tunnel Landslide :  उत्तरकाशी में दिवाली की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सिल्क्यारा से डंडालगांव तक बनाई जा रही अत्याधुनिक सुरंग का हिस्सा धंस गया है। हादसे में 36 मजदूर मलबे […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में