Mahendra Bhatt New State President : भाजपा ने कर दी मदन कौशिक की छुट्टी, अब महेंद्र भट्ट को मिली प्रदेश की कमान

Mahendra Bhatt New State President : भाजपा ने उत्तराखंड में सियासी खेल खेलते हुए प्रदेश अध्यक्ष की सीट महेंद्र भट्ट को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताते हुए मदन कौशिक की छुट्टी कर दी है और महेंद्र भट्ट को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले कई समय से अटकलों का बाजार गर्म था कि पार्टी प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है और शनिवार को भाजपा ने बड़ा दाव खेलते हुए महेंद्र भट्ट को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

 

Mahendra Bhatt The New State President

 

Mahendra Bhatt New State President : तमाम अटकलों पर लगा विराम

शनिवार को उत्तराखंड बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है जहां पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो वहीं हरिद्वार से बीजेपी के विधायक और इस आदेश के पहले तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक का पत्ता कट गया है। ऐसे में अब महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होंगे और प्रदेश की कमान संभालेंगे।

Mahendra Bhatt New State President : बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में हुई भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई थी कि पार्टी ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है और आज फैसला भी आ गया।

 

Mahendra Bhatt The New State President

 

कौन है महेंद्र भट्ट

 

पूर्व बद्रीनाथ विधायक है महेंद्र भट्ट

2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से हारे भट्ट

पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है भट्ट

चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से रह चुके है विधायक

चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी है महेंद्र भट्ट

 

Mahendra Bhatt The New State President

ये भी पढ़ेंपहाड़ में अब दूर होगी पार्किंग की समस्या, उत्तराखंड बनेगा टनल पार्किंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Koshyari Statement On Maharashtra : महाराष्ट्रवासियों पर दिए बयान को लेकर बुरे फंसे राज्यपाल कोश्यारी, छिड़ गई सियासी वॉर

Sat Jul 30 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Koshyari Statement On Maharashtra : देश की पॉलिटिक्स में ये क्या हो रहा है कोई राष्ट्रपति का अमपान कर रहा है तो कोई राज्यवासियों पर टिप्पणी कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह […]
Koshyari Statement On Maharashtra

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में