राजधानी देहरादून के विद्या भारती स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ में कई शिक्षक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता हमेशा मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए सफलता जरूर मिलती है।
Next Post
Cm On Haryana Election:हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर सीएम धामी का बयान, सकारात्मक आएंगे नतीजे
Sun Oct 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मतदान संपन्न हो चुका है रिजल्ट आना बाकी है और नतीजे सकारात्मक आएंगे। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर […]
