
भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला में जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में होने वाले सभी जन्मों के पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर ही किया जाए। साथ ही जनमानस से भी अपील की कि वे भी जन्म या मृत्यु किसी भी घटना का पंजीकरण निर्धारित 21 दिनों की समय सीमा में करवा लें, जिससे वे अनावश्यक जुर्माने व अन्य कागजी कार्यवाही से भी बचेंगे।
उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि जन्म के बाद किसी अभिभावक द्वारा बच्चे का नाम निश्चित नहीं किया गया है, तो रजिस्ट्रार बच्चे का जन्म बिना नाम के ही पंजीकृत कर सकते हैं तथा बाद में एक साल तक अभिभावक प्रमाण पत्र में बच्चे के नाम की एंट्री करा सकते हैं।

