Mussoorie Road Break:मसूरी में भारी बारिश से कई मार्ग बंद, जगह जगह फंसे पर्यटक

 

मसूरी में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मसूरी–देहरादून मार्ग पूरी तरह से बंद होने के चलते पर्यटन नगरी का संपर्क राजधानी से कट गया है और कई पर्यटक मसूरी में ही फंसे हुए हैं। हालात बिगड़ने पर मसूरी होटल एसोसिएशन आगे आई है और फंसे पर्यटकों को निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की है। दूसरी ओर प्रशासन युद्धस्तर पर मार्ग खोलने के काम में जुटा है। शिव मंदिर के पास जहां सड़क पूरी तरह बह गई थी, वहां वैली ब्रिज बनाने का काम रात-दिन चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि कल शाम तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला जा सकेगा। जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर डटे हैं, जबकि स्थानीय लोग भी फंसे यात्रियों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित पार करा रहे हैं। गौरतलब है कि बारिश से मसूरी–देहरादून मार्ग करीब 16 जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पर्यटन नगरी का अन्य शहरों से संपर्क टूट गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Handicraft Exhibition Inauguration:सीएम धामी ने किया हस्तशिल्प विकास परिषद कार्यक्रम का शुभारंभ, उत्पाद की ब्रांडिंग पर दिया जोर

Wed Sep 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में