Nainital Panchayat Election:नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत, अधिवक्ता ने दिया इस्तीफा

 

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को आज अमलीजामा पहनाया गया जिसमें भाजपा की दीपा दरमवाल एक वोट से विजयी घोषित की गई ।वही कांग्रेस की देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही उनके और दूसरे प्रत्याशी भाजपा के दोनों के मत बराबर हुए जिस पर ट्रास करते हुए देवकी बिष्ट के नाम आने पर घोषित कर दिया गया।

बताते चलें विवादों में घिरा रहा नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीते 14 अगस्त को 27 सदस्यों में से 22 सदस्य ही मतदान कर पाए थे।
जबकि पांच सदस्यों का अपहरण के बाद कांग्रेस कोर्ट में पहुँची थी।तो कोर्ट के निर्देशो के बाद पुलिस लापता सदस्यों को खोजने में जुटी थी लेकिन देर शाम तक जब पुलिस के हाथ खाली रहे तो फिर चुनाव को शाम पांच बजे रोक दिया गया था और देर शाम हुई मतगणना के बाद परिणाम को सुरक्षित रख लिया गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को जिला कोषागार में परिणामो की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत हासिल हुए हैं वही एक मत रद्द माना गया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।जिला प्रशासन ने विजयी प्रत्यशियों को आगाह किया है कोई भी जलूस आदि नही निकलेगा।इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत के अधिवक्ता रविन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Nainital Panchayat:नैनीताल और बेतालघाट घटना की होगी जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue Aug 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में