
भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष l नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी भारतीय जनता पार्टी को 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने व नितिन नबीन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गयी वही इस अवसर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतंत्र पर विश्वास करती आयी है उसी के आधार पर लोकतंत्रातिक प्रणाली से नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गयी है प्रदेश महामंत्री ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए बताया की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष की युवा सोच व नेतृत्व के आधार पर अन्य राज्य जहाँ भाजपा सत्ता में नही है वहाँ भी भाजपा निश्चित ही परचम लहराएगी।

