
खैरी खुर्द में अनिता राणा को मिल रहा अपार समर्थन

भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार अनिता राणा ने खैरी खुर्द में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित भी किया। अनिता राणा को खैरी खुर्द क्षेत्र से अपार समर्थन मिला रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ घर घर जानकर जनसम्पर्क किया। अनीता राणा ने खैरी खुर्द की जनता से वादा किया कि यदि क्षेत्र कि जनता उन्हें जिताकर सेवा करने का अवसर देती है तो खैरी खुर्द में लंबे समय से जींर्ण शीर्ण टीकाकरण केंद्र का जीर्णोद्धार किया जाएगा इसके अलावा खैरीखुर्द स्थित खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
जनसम्पर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, शमा पंवार, मदन सिंह, साहब सिंह, सोबन सिंह, गम्भीर सिंह राणा,बलविंदर सिंह, मनोज डंगवाल, महेश राणा कोटि आदि शामिल रहे।

