
पिथौरागढ़ में सवारियों से भरी मैक्स नदी में गिरी, 8 लोगों की मौके पर मौत
पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां थल पिथौरागढ़ सड़क पर सवारियों से भरी मैक्स जीप नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन टीम के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया।
जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। सीएम ने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

