Rajpur Murder Case:राजपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 25 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून के राजपुर इलाके में एक साल पहले हुई चर्चित हत्या का दून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 25 हजार की इनामी महिला आरोपी हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही शार्प शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपने प्रेमी राजन उर्फ जैकी के साथ मिलकर वारदात में शामिल थी और हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने की भी कोशिश की गई थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमित भटेजा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Jan Meet:सीएम धामी ने जनता से किया संवाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान करने के निर्देश

Sun May 24 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में