
धराली आपदा का आज नौवां दिन है.68 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है.लापता लोगों की ढूंढखोज में चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं.धराली में आए सैलाब के बाद प्रशासन ने अब उन 68 लोगों की लिस्ट जारी की है जो इस आपदा के बाद से ही लापता हैं.इस लिस्ट में धराली के साथ-साथ दूसरे देश और राज्यों के लोग भी शामिल हैं बता दें कि हादसे वाली जगह पर अभी भी सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.सेना मलबा हटाने के काम में दिन-रात एक करके लगी हुई है.प्रशासन के अनुसार इस रेस्क्यू ऑपरेशन के पूरा होने में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है.अभी भी धराली गांव का बड़ा हिस्सा मलबे के अंदर है.इन इलाकों से भी मलबा हाटने के लिए काम किया जा रहा है.प्रशासन ने अभी तक जितने लापता लोगों की सूची जारी की है.खीर गंगा का जल स्तर बढ़ने से बचाव और राहत कार्यों में लगीं टीमों के आवागमन के लिए बनाई गई संपर्क पुलिया बह गई, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित रही.इसके अलावा हर्षिल में भागीरथी में बनी झील भी चुनौती बनी हुई है, इससे पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग, यूजेवीएनएल ने मैन्युअली काम शुरू किया है, पर यह आसान नहीं लग रहा है

