Rishikesh Yog Mahotsav:1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पूरी दुनिया में योग और आध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान है। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा।

 

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

 

इसमें देश-विदेश के ख्याति प्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां एवं आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Festival Season Action:त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, सीएम धामी ने दिए अभियान चलाने के निर्देश

Wed Feb 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।   खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार ने बताया […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में