
Road Accident : मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास सुबह करीब पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूसरी सड़क में गिर गई। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस और DIT यूनिवर्सटी में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाल के पास कार हादसे का शिकार हो गई।

