Rudraprayag Danger Zone:गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग में लगातार गिर रहे बोल्डर, कई वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त

 

जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर व मलबा आने से केदारनाथ मार्ग कल मंगलवार सायंकाल से पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि कल सायंकाल से अवरुद्ध हुए सड़क मार्ग का तकरीबन 50 से 70 मीटर हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है। इस सड़क मार्ग का वैकल्पिक पैदल मार्ग भी टूटा हुआ है। यहां पर मार्ग के पुनः सुचारु होने में दो से तीन दिन लगेंगे।

उन्होंने केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की है कि वे इन दो-तीन दिनों में किसी अन्य धार्मिक स्थल की यात्रा करें। मार्ग के खुलने की जानकारी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के सोशल मीडिया सेल के माध्यम से साझा की जायेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि गौरीकुण्ड की तरफ फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने की कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जंगलों में पैदल मार्ग की संभावना को तलाशने हेतु एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमेें प्रयासरत हैं, वैकल्पिक मार्ग का चयन करते हुए गौरीकुण्ड की ओर फंसे यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग की ओर लाया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Panchayat:पंचायत चुनाव को लेकर सीएम धामी का दावा, भाजपा प्रत्याशियों की जीत निश्चित

Wed Jul 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड में बीती 24 और 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके है, कल यानि 31 जुलाई को मतगणना होगी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजों के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में