दून पुलिस ने देहरादून में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 359 मकान मालिकों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे लोगों का पुलिस ऐक्ट में चालान करते हुए 10-10 हजार रुपये के चलाना भी काटे है। पुलिस ने 35 लाख 90 हजार रु का जुर्माना वसूल किया है बता दे की एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर शहर के लेकर देहात के सभी थानों में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 2,585 लोगों का सत्यापन किया गया। पर, किरायेदार और घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 359 मकान मालिकों पर 35.90 लाख का जुर्माना लगाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम रहे 76 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की गई। साथ ही, सत्यापन की प्रक्रिया भी की गई, जिसमें 40 लोग पहचान पत्र नहीं दिखा पाए। इनके पुलिस ऐक्ट में चालान किए गए। एसएसपी ने बताया, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Post
Pm Awas Yojna Meeting:प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शहरी विकास मंत्री ने की बैठक, हर गरीब को छत देना सरकार का लक्ष्य
Tue Oct 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विधानसभा स्थित सभागार मे बैठक आयोजित की गई। इसके संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किन्ही कारणों […]

You May Like
-
January 26, 2025
76 republic day 2025 : राष्ट्र मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस
