Solar Eclipse 2022 : 25 अक्टूबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, बंद रहेंगे चारधामों के कपाट

Solar Eclipse 2022 : दीवाली के एक दिन बाद यानी की 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान चारधामों के कपाट बंद रहेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर को 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा। ऐसे में सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चारधाम मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

 

Solar Eclipse 2022

Solar Eclipse 2022 : 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

उत्तराखंड में सुबह 4.26 मिनट से लेकर शाम 5.32 मिनट तक सूर्य ग्रहण के दौरान चारधाम के कपाट बंद रखे जाएंगे। तो वहीं सूर्य ग्रहण को लेकर इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख में भी बदलाव हुआ है। गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी जो आमतौर पर दीवाली के दूसरे दिन ही मनाई जाती है।

Solar Eclipse 2022

Solar Eclipse 2022 : बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के तहत सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो कि ग्रहण की समाप्ति तक रहता है।

 

Solar Eclipse 2022

ये भी पढ़ेंमातम में बदली दीवाली की खुशियां, लैंडस्लाइड होने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Diwali 2022 : दीवाली पर अलौकिक हुआ बाबा केदार का धाम, दीपक की रोशनी से जगमगी केदारपुरी

Sun Oct 23 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Diwali 2022 : दीवाली पर बाबा केदार की नगरी केदारपुरी सज चुकी है। दियों की रोशनी से केदारनाथ धाम जगमगा रहा है। चारों तरफ लगी लाइटें केदारनाथ धाम की खूबसूरती को और निखार रही है।   […]
Diwali 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में