Student Election Uttarakhand:हंगामे के बीच abvp ने लहराया परचम, डीबीएस की कमान एनएसयूआई के हाथ

 

 

छात्र संघ चुनाव का बिगुल खत्म हो चुका है ज्यादातर जगहों पर एबीवीपी का दबदबा रहा तो वहीं कुछ जगहों पर एनएसयूआई ने भी बाजी मारी वही देहरादून के डीएवी कॉलेज में भारी हंगामे के बीच एबीवीपी ने परचम लहराया तो वही डीबीएस में एनएसयूआई के प्रत्याशी ने जीत हासिल की

 

डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी का सिक्का एक बार फिर चला और अध्यक्ष पद की कुर्सी नवदीप राणा के नाम रही। नवदीप ने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को 94 मतों से हराया। डीएवी पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा और एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल के साथ अन्य दावेदारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया था। लेकिन आर्यन छात्र संगठन के अमित सिंह और तान्या कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए।

एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एक साल के अंतराल के बाद फिर एबीवीपी का जादू चला। यहां अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एबीवीपी के पैनल ने जीत हासिल की। डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने एबीवीपी के अभिषेक नेगी को 94 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला था। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ और महासचिव पद पर एनएसयूआई समर्थक देवाशीष निर्वाचित हुए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com