Swami Vivekanand Jayanti:सीएम धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, युवाओं को दी प्रेरणा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द, महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। स्वामी विवेकानन्द को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का महान कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने बौद्धिक विचारों, ओजस्वी वाणी के माध्यम से युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनका यह संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त तथा चरित्रवान भारत के निर्माण में सभी से सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, नवाचार और नेतृत्व में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा आदि हर क्षेत्र में हमारे युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिये आगे आयें।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Anurag Thakur:सीएम धामी से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Mon Jan 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद ठाकुर के मध्य देश एवं राज्य से जुड़े विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में