Tans Humanity Foundation: ‘वॉयस ऑफ पीस’ में शहीदों के दस परिवार सम्मानित, प्रत्येक को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

 

देहरादून: Tans Humanity Foundation की ओर से बुधवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल्स यूनिवर्सिटी के प्रो. के.पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में ‘वॉयस ऑफ पीस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के दस वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रत्येक शहीद परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों के परिजनों को सम्मान स्वरूप 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।

 

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों का सम्मान करना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, शांति और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया। ‘वॉयस ऑफ पीस’ के मंच से शहीद परिवारों के त्याग, संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके प्रति समाज की कृतज्ञता भी व्यक्त की गई।

 

Tans Humanity Foundation की इस पहल का उद्देश्य शहीद परिवारों को सम्मान और आर्थिक सहयोग देने के साथ ही समाज में उनके बलिदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Saara Bhimtal Survey:भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में SARRA की पहल, चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण संपन्न

Wed Nov 25 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक झीलों में शामिल नैनीताल जनपद की भीमताल झील के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), मुख्यालय देहरादून द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com