Tehri Bus Accident:नरेंद्रनगर के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, हादसे में पांच की मौत

 

टिहरी के नरेंद्र नगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया जहां कुंजापुरी दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बता दें कि बस ऋषिकेश से 28 यात्री मां कुंजापुरी के दर्शनों के लिए कुंजापुरी मंदिर पहुंचे थे इस बस के साथ ही एक दूसरी बस में भी यात्री कुंजापुरी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए गए थे
बताया जा रहा है कि ये यात्री मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे वापसी में बस में 28 में से 18 यात्री बस में बैठ गए थे और लोग भी बैठने वाले थे, मगर जैसे ही चालक ने गाड़ी स्टार्टकी, यह बताया जा रहा है कि वैसे ही बस अनियंत्रित होकर 80 से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, 4 महिलाएं और 1 पुरुष की मौके पर मौत हो गई बताई जा रही है 13 घायलों को सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर भर्ती कर दिया गया है 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन नाम मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Visit Lakhamandal:लाखामंडल पहुंचे सीएम धामी, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mon Nov 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में