
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बडा बयान दिया है जिसमे त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा हमारा राज्य ईमानदारी के लिये जाना जाता है पर वर्तमान में जो कानून व्यवस्था के साथ कुछ लोगो द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है इससे राज्य की छबि खराब हो रही है इसके साथ ही त्रिवेन्द्र ने कहा तीरथ सिंह रावत पार्टी के बड़े नेता है वो विधान परिषद के सदस्य रहे है मंत्री रहे है पूर्व सीएम रहे है उनके भांजे के साथ धोखाधड़ी हुई है जिसका मामले को भी अधिकारियों ने गम्भीरता से नही लिया यह बड़ा विषय है वो मेरा भी भांजा है उसको जिस तरह से अधिकारियों ने पिछले 8 महीने से गुमराह किया उनपर सरकार को तत्काल कार्यवाई करनी चाहिए।

