Trivendra Singh On Paper Leak:UKSSSC पेपर लीक पर सियासत गरमाई, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की जांच की मांग

 

उत्तराखंड में हाल ही में हुए UKSSSC एग्जाम के दौरान पेपर लीक प्रकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। देहरादून से हरिद्वार तक बेरोजगार युवा सड़क पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। हरिद्वार पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा है कि नकल विरोधी कानून ऐसे ही लोगों को जेल भेजने के लिए बनाया गया है। उन्होंने देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की लेकिन सवाल उठाया कि आखिर ऐसे गिरोहों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। रावत ने मांग की कि इस पूरे मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और शामिल बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कॉपी लीक जैसी घटनाओं पर अगर सख्ती नहीं हुई तो युवाओं का भरोसा तंत्र से उठ जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Navratri Puja:सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना

Mon Sep 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ शासकीय आवास पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के प्रथम दिवस की अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री से समस्त […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में