Uksssc Paper Leak Case : तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच के बीच शक के घेरे में एक और भर्ती, नौकरियों में भ्रष्टाचार पर राहुल भी हुए हमलावर

Uksssc Paper Leak Case : उत्तराखंड में जहां एक तरफ UKSSSC पेपर लीक समेत अन्य भर्ती घोटालों के मामले सामने आने के बाद कांग्रेस के निशाने पर धामी सरकार आ गई है। तो वहीं अब वर्तमान में चल रही तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच के बीच एक और भर्ती शक के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि करीब सात साल पहले एक निगम में कुछ जूनियर अभियंता इसके माध्यम से भर्ती हुए थे। जिसके बाद एसटीएफ ने एक निगम से इस भर्ती के संबंध में जानकारी जुटाई गई है। इस मामले में एक इंजीनियर दंपती का नाम पहले से ही सामने आ रहा था।

 

Uksssc Paper Leak Case

 

Uksssc Paper Leak Case : उत्तराखंड में नौकरी माफिया का बोलबाला-राहुल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों में हुए कथित भर्ती घोटालों पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उत्तराखंड में नौकरी माफिया का बोलबाला है।

Uksssc Paper Leak Case

Uksssc Paper Leak Case : उन्होंने आगे कहा भर्तियों पर नौकरी पाने के लिए लोग जी तोड़ से मेहनत करते है लेकिन भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरी को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेची जा रही है। इतना ही नहीं नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है और आलम ये है कि भर्ती पर भर्ती परीक्षा रद्द हो रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ जांच का आदेश देकर इससे अपनी नाकामी का पल्ला झाड़ रहे है।

 

Uksssc Paper Leak Case

ये भी पढ़ेंआपदा राहत कार्यों में दोहरे मापदंड पर उठे सवाल, देहरादून बन रहा प्यारा तो टिहरी को बनाया बेगाना

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking : सूत्रों के हवाले से खबर, बीजेपी में शामिल हो सकते है दिनेश धनई

Mon Aug 29 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Big Breaking  गढ़वाल दौरे पर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट महेंद्र भट्ट से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनई ने की मुलाकात बीजेपी में शामिल हो सकते है धनई-सूत्र टिहरी के सशक्त नेता है दिनेश धनई […]
Big Breaking

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में