UTTARAKHAND CONGRESS : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने हरिद्वार महानगर व पछवादून के अध्यक्ष हटाए

.                   कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को तगड़ा झटका देते हुए उनके द्वारा की गई अनेको नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।

जारी पत्र में प्रभारी शैलजा ने कहा कि जिनकी नियुक्ति बिना केंद्रीय नेतृत्व की संतुति के की है उनको तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। जिनको हटाया गया है उसमे महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष अमन गर्ग, पछवादून के जिलाध्यक्ष राकेश नेगी सहित अनेकों प्रदेश व अन्य पदों पर की बिना संतुति की गई नियुक्तियां है।

ज्ञात रहे 8 अगस्त को दिल्ली में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं व विधायकगणों के साथ हुई बैठको में प्रदेश प्रभारी के सामने ही सभी नेताओं व विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशेली पर गुस्सा जताया था। बैठक में उस समय प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। सभी नेताओं की नाराजगी को प्रदेश प्रभारी ने गंभीर मानते हुए मौखिक रूप से सभी नियुक्तियों को अवैध माना था लेकिन हरियाणा चुनाव की घोषणा होने से प्रदेश नेतृत्व ने चैन की सांस ली थी। परन्तु प्रदेश के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओ की नाराजगी को राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर मानते हुए पत्र जारी कर एक विवाद पर विराम लगाया है तथा संकेत दिया है कि देश भर में अन्य व्यवस्तता के बाद भी प्रदेश को लेकर राष्ट्रीय समिति में मंथन जारी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bugyal Conservation Day:हिमालय दिवस पर सीएम धामी की घोषणा, 2 सितंबर को मनाया जाएगा बुग्याल दिवस

Mon Sep 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it हिमालय दिवस के अवसर पर देहरादून में स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में