हिमालय दिवस के अवसर पर देहरादून में स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी.सीएम ने कहा कि हिमालय पर्वत न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसके सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व भी हैं.इसीलिए इस अवसर पर हम सभी हिमालय की महत्वता और इसकी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति संकल्पित हों। इस दौरान सीएम धामी ने 2 सितंबर को बुग्याल दिवस मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि बुग्याल हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले अल्पाइन घास के मैदान हैं। धामी ने कहा हमारे बुग्याल भी हिमालय की अनमोल धरोहर हैं। हिमालय संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है।