
उत्तरकाशी के अगोडा गाँव मे तेज बारिश और भूधसाव के कारण एक मकान भरभरा कर ध्वस्त हो गया। घर वालों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बता दें कि उत्तरकाशी में बारिश का कहर जारी है भारी बारिश के बाद एक बड़ा मकान अगोडा में ध्वस्त हुआ है। वंही ग्रामीणों की माने तो गांव में भूधसाव के कारण आधा दर्जन ज्यादा मकानों पर खतरा मंडरा रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों शरण ले ली है और जिला प्रशासन मदद की गुहार लगाई है। वहीं उत्तरकाशी जिले धरासू के पास पहाड़ी लैंडस्लाइड भरभरा कर गिरा पहाड़ी से मलवा पत्थर NH बंद
उत्तरकाशी गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बंद है वही अभी अभी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने पर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया पहाड़ी से भरभरा कर पेड़ मलवा और पत्थर सड़क पर गिर गए। जिला अधिकारी ने कहा है कि मौसम विभाग का अलर्ट है इसलिए गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ जगहों पर बाधित है जहां पर मशीनें लगातार कार्य कर रही है वही लोगों की अति आवश्यक कार्य होने पर टीम में उनको नेशनल हाईवे पार करवा रही है।

