Ghaziabad Gang Rape : गाज़ियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी, 5 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में घुसाई रोड

Ghaziabad Gang Rape : देश से एक बार फिर निर्भया जैसी दरिंदगी की खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में एक 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तो ये तक दावा किया है कि महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रोड तक घुसाई।

 

Ghaziabad Gang Rape

 

Ghaziabad Gang Rape : बोरे में बंद मिली महिला

गाज़ियाबाद पुलिस का कहना है कि 18 अक्टूबर को सूचना मिली की आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई है जिसको पुलिस ने तुरंत पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में पता चला की महिला दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है और पीड़िता ने आरोप दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह गाज़ियाबाद अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी जब उसके भाई ने उसे वापस छोड़ा। लेकिन वहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया जो महिला के पहले से ही परिचित थे। जिसके बाद 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर पुलिस ने पीड़िता की भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad Gang Rape

Ghaziabad Gang Rape

Ghaziabad Gang Rape : पुलिस का ये भी कहना है कि महिला का आरोपियों के साथ प्रोपर्टी को लेकर विवाद है। ऐसे में दोनों पक्षों का केस कोर्ट में चल रहा है और गैंगरेप की वारदात की पुलिस जांच कर रही है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रोड तक घुसाई और वह महिला सड़क किनारे बोरे में मिली जो अस्पताल में अब जिंदगी के लिए लड़ रही है। उधर पुलिस स्वाति मालीवाल ​के रोड़ डालने वाले और बोरे में बंद वाले आरोप को खरीज करते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Ghaziabad Gang Rape

ये भी पढ़ेंकेदरानाथ से बड़ी खबर, हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kharge New Congress President : अब चलेगा खड़गे राज, मल्लिकार्जुन के सर सजा कांग्रेस अध्यक्ष का ताज

Wed Oct 19 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Kharge New Congress President : कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए है। आज आए चुनाव के नतीजों में खड़गे ने शशि थरूर को करारी शिकस्त […]
Kharge New Congress President

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में