IMA POP 2022 : आसमान से पुष्प वर्षा के बीच देश को मिले 288 जांबाज योद्धा, IMA ने किया ये रिकॉर्ड दर्ज

IMA POP 2022 : शनिवार को तालियों की गड़गड़ाहट और आसमान से पुष्प वर्षा के बीच देश को 288 नए जांबाज योद्धा सैन्य ऑफिसर मिल गए है। देश के साथ—साथ मित्र देशों के भी 89 सैन्य अफसर IMA से पास आउट हुए। आज सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ शुरू हुई देहरादून स्थित IMA में पासिंग आउट परेड की सलामी दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह द्वारा ली गई।

 

IMA POP 2022

 

IMA POP 2022 : उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक कैडेट हुए पास आउट

आज हर भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है। आखिरकार IMA से चुनौतीपूर्ण और कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग के बाद कुल 377 जैंटलमैन कैडेट अफसर बन गए है जिनमें से 288 युवा अफसर तो देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़े है जबकि अलग—अलग 8 मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी IMA से पास आउट होने के बाद नए योद्धा में शामिल हो गए है।

IMA POP 2022

IMA POP 2022 : बता दें कि 50 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होने के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा और 33 जेंटलमैन कैडेट के साथ उत्तराखंड दूसरे नंबर पर रहा। इसके साथ 8 मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होने वालों में से नंबर वन पर अफगानिस्तान के 43 कैडेट के साथ रहा जबकि तजाकिस्तान 19 अफसर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा साल 2022 की हुई इस ऐतिहासिक POP में 90 साल के गौरवशाली इतिहास में IMA ने अब तक 63,768 युवा सैन्य अफसर तैयार करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

 

IMA POP 2022

ये भी पढ़ेंउत्तराखंड में no more प्लास्टिक, 1 जुलाई से एंट्री बैन

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Justin Bieber Paralysis : जस्टिन बीबर को हुई भयानक बीमारी! आधा चेहरा पैरालाइज होने से नहीं झपका पा रहे आंखें

Sat Jun 11 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Justin Bieber Paralysis : मशहूर वर्ल्ड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक शॉकिंग ख़बर है। जस्टिन को रामसे हंट सिंड्रोम नाम की एक दुर्लभ बीमारी हो गई है जिसके चलते उनका हाफ फेस […]
Justin Bieber Paralysis

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में