
CM DHAMI RALLY : लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है बीजेपी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे है। ऐसे में सीएम ने अल्मोड़ा के गरुड़ में अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में पदयात्रा की। पदयात्रा में लोगों का हुजुम उमड़ा। इस दौरान सीएम ने अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए जनता से वोट की अपील की। पदयात्रा के बाद सीएम ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर भाजपा सरकार के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि 2024 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है जिसका नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं।

