Dehradun Passport Office Threat:देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

 

देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उडाने की धमकी दी गई है।
सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल पास पोर्ट ऑफिस परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Haridwar Visit:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Tue Mar 3 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में