Supriya Srinet In Dehradun कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां, भाजपा पर बोला सियासी हमला

Supriya Srinet In Dehradun कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने देहरादून स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आती है तो जनता से किए वादों को पूरा किया जाएगा।उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के अकाउंट को सीज कर दिया गया है और चुनाव प्रचार में इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो हर शिक्षित युवा को एक लाख रूपए की अप्रेंटीशिप का अधिकार मिलेगा। साथ ही 30 लाख सरकारी नौकरियां और सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरी जाएंगी। इसके साथ पेपर लीक से मुक्ति के लिए नए कानून और नीतियां बनेगी। अग्निवीर योजना को ख़त्म कर पहले की तरह सेना में भर्तियां होंगी। महिलाओं को कानूनी हक और सावित्री बाई फुले हॉस्टल के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए दुगुने हॉस्टल बनेंगे। हर गरीब परिवार की महिला को हर साल एक लाख रूपए की आर्थिक मदद की जाएगी। सामजिक व आर्थिक समानता, संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर sc/st/obc को आरक्षण का पूरा करने का हक़ दिया जाएगा।किसानों की फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Supriya Srinet On Harish Rawat हरीश रावत के बयान पर फायर ब्रांड नेत्री का जवाब, कांग्रेस को बताया बब्बर शेरों की पार्टी

Sun Apr 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Supriya Srinet On Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस बहुत सुस्त पार्टी हो गई है. कांग्रेस में सत्ता की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में