SDRF Rescue : यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंसे 13 लोगों को कोतवाली विकासनगर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाल दिया है।
SDRF Rescue : 13 लोग फंसे थे टापू पर
बता दें कि यमुना नदी के बीच बने टापू पर 13 लोग फंस गए जिन्हें बचाने के लिए विकासनगर बाजार चौकी पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मश्क्कत के बाद सभी लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। वहीं दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर है जिससे यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है मौके पर भारी भीड़ और पुलिस के जवान मौजूद है।