Holi Celebration Uttarakhand:देवभूमि में जमकर उड़ा गुलाल,राज्यपाल और सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देशभर के साथ उत्तराखंड में आज रंगों का त्योहार, होली, धूूमधाम से मनाया गया। प्रदेश में भी होली की धूम है। देहरादून में विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में सुबह से ही होल्यारों की टोलियाँ गली-गली घूम रही हैं। ढ़ोल-मंजीरों के साथ लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। देहरादून में कुमाऊंनी और गढ़वाली खड़ी होली भी खेली जा रही है। बच्चों ने एक-दूसरे का खूब रंग लगाये। पिचकारियों से एक-दूसरे पर पानी फेंका। साथ ही होली के गानों पर खूब मौज-मस्ती की। वहीं, प्रदेश भर में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राजभवन में भी होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने भी राजभवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम, और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मज़बूत करने का संदेश देता है।

 

वहीं, मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होली को पर्यावरण-संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए मनाएं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Fuldeyi:सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया फूलदेई, पारंपरिक गीतों में झूमे सभी

Fri Mar 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ वातावरण को उल्लासपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में