
शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी जी से शिक्षको की विभिन्न समस्याओं को उत्तराखण्ड राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा चिन्यालीसौड के पदाधिधिकारियों की भेंट व वार्ता हुई। जिसमें सी.आर.सी.समन्वयकों व शिक्षकों के प्रपत्र व अन्य डाक को लैकर चर्चा की गयी तथा इसे संकुल स्तर पर ही जमा करने की बात की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय से वार्ता करने वाले शिष्टमण्डल में उत्तराखण्ड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिला कोषाध्यक्ष चिन्यालीसौड इकाई के अध्यक्ष श्री जयसिंह महन्त, महामन्त्री श्री पुलम सिंह भण्डारी संयुक्त मन्त्री श्री रामचन्द्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष श्री मोहन लाल शाह आदि पदाधिकारी मौजूद थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नेगी जी ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया ।

