Cm Dhami On Vakaf Bill:वक्फ़ संशोधन विधेयक को लेकर सीएम धामी का बयान, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वक्फ़ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित होने पर कहा कि यह विधेयक पारदर्शिता, न्याय और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लाया गया है। इसके लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर रोक लगेगी, जिससे भूमि एवं संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान हो सकेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और वे समाज के व्यापक हित में उपयोग किए जाएं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Almora:सीएम धामी ने माँ अगनेरी धाम में की पूजा अर्चना, चैत्रा अष्टमी मेले का किया शुभारंभ

Fri Apr 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चौखुटिया अल्मोड़ा में आयोजित चैत्रा अष्टमी मेला-2025 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सीएम ने रामगंगा नदी के तट पर विराजमान माँ अगनेरी धाम में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में