Chardham Yatra Weather:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश

 

उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

आयुक्त पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Badkot Heavy Landslide:बड़कोट में बादल फटने से 9 मजदूर लापता, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक

Sun Jun 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड में बारिश का कहर पिछले कुछ दिनों से जारी है जहां देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश से जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, कुथनौर, जर्ज़र गाड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में