
भाजपा संगठन की बागडोर फिर महेंद्र भट्ट के हाथ होगी। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दोबारा महेंद्र भट्ट बन गए है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट की ताजपोशी की। देहरादून में बीजेपी की ओर से संगठन पर्व-2025 का आयोजन किया गया.जहां महेंद्र भट्ट को फिर उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की.इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने महेंद्र भट्ट को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं.बता दें कि उत्तराखंड भाजपा संगठन पर्व में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा हुई महेंद्र भट्ट निर्विरोध बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने। प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने घोषणा की।सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी दिग्गज नेताओं के बीच हुई महेंद्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी,लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट के नाम पर दी सहमति दीसंगठन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने एक मात्रा नामांकन किया था प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद,
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ताली बजाकर महेंद्र भट्ट का स्वागत किया

