
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर उत्तराखंड के स्कूलों में अब श्रीमद्भगवद गीता पढ़ाई जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने इसे राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति का ज्ञान बच्चों को बचपन से ही मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री का यह संकल्प शुरू से रहा है कि भावी पीढ़ी उत्तराखंड की परंपरा, आस्था और इतिहास को समझे। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में नैतिकता, मूल्य और आत्मबोध विकसित होगा, जो भविष्य निर्माण में सहायक होगा।

