
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से चल रही है भारी संख्या में मतदाता लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है और लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देकर अपनी भागीदारी दर्शा रहे हैं । प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंडों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 5,033 पदों के लिए 14,751 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 5,033 पदों पर मतदान चल रहा है इसके लिए 4,433 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं, कुल 8,276 मतदान केंद्रों और 10,529 मतदान स्थलों पर वोट डाले जा रहे हैं। युवा वोटर के साथ महिला मतदाता समेत सभी लोग जमकर मतदान कर रहे है। वहीं चमोली में106 की उम्र, हौसला बेहिसाब ऐरोली की दादी लोकतंत्र की मिसाल बनी। गैरसैण विकास खंड ऐरोली गाँव की पार्वती देवी बूथ पर पहुँचीं, मतदान किया। उम्र कभी बहाना नहीं होती, जब इरादा मजबूत हो

