Mussoorie Tourist Registration:मसूरी आने वाले पर्यटकों को अब पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, सरकार ने आज से नई व्यवस्था की लागू

 

पहाड़ों की रानी मसूरी में आने वाले पर्यटकों को अब चार धाम यात्रा की तरह ही रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा सरकार की यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से लागू हो गई है जिसके दायरे में राज्य से बाहर के वो सभी पर्यटक आएंगे जो मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं__ वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस नई पंजीकरण व्यवस्था को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया है जिससे मसूरी आने वाले पर्यटकों की सटीक संख्या भी सरकार को मिल सकेगी। बता दें कि सरकार ने एक नई व्यवस्था मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए लागू की है जिसके तहत उत्तराखंड के बाहर से मसूरी पहुंचने वाले यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी होगा इसके बाद ही पर्यटक मसूरी का दीदार कर सकेंगे। पंजीकरण करने के लिए पर्यटकों को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie/ पर पंजीकरण कराना होगा। आज से मसूरी के लिए लागू की गई इस नई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लागू किया गया है जो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gramya Vikas Bhawan:सीएम धामी ने किया ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास, विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण होगा साबित

Fri Aug 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डांडा नूरीवाला सहस्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹58.32 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में