Cm Dhami Gairsain Morning Walk:सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में किया मॉर्निंग वॉक, महिला समूहों से की बात

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। सीएम ने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील करता हूँ कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा किए गए आह्वान पर अपनी यात्रा व्यय का 5% स्थानीय उत्पादों की ख़रीदारी में अवश्य लगाएं।इस दौरान विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। सभी ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीएम ने कहा ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने में लगी बहनों का समर्पण और स्वच्छ व स्वस्थ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सफाई कर्मियों की लगन विकसित उत्तराखंड की दिशा में सामूहिक प्रयास का अनुपम उदाहरण है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Devigram Gram Pithauragarh:पिथौरागढ़ का ग्राम खूनी कहलाएगा देवीग्राम, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

Tue Aug 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   पिथौरागढ़ जनपद का ग्राम खूनी अब देवीग्राम कहलाएगा।उत्तराखण्ड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पिथौरागढ़ जनपद का ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम किया है। शासन ने जारी आदेश जारी किए है जिसके […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में