
पिथौरागढ़ जनपद का ग्राम खूनी अब देवीग्राम कहलाएगा।उत्तराखण्ड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पिथौरागढ़ जनपद का ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम किया है। शासन ने जारी आदेश जारी किए है जिसके बाद अब सभी राजकीय अभिलेखों में देवीग्राम का उल्लेख होगा। बता दें कि लंबे समय से ग्रामवासी नाम बदलने की मांग कर रहे थे जिसके बाद सरकार ने फैसला लेते हुए देवीग्राम कर दिया है। देवीग्राम अब गांव की पहचान बनेगा।

